Boyfriend Murders Girlfriend News: वैलेंटाइंस डे के एक दिन बाद का भयानक कांड, खेत के किनारे इस हाल में मिली युवती, बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने मिलकर….

Ads

Boyfriend Murders Girlfriend News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मामला युवती के कत्ल से जुड़ा हुआ है। वहीं, जब इस कत्ल का खुलासा हुआ सब दंग रह गए।

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 06:40 PM IST

muder/ image source: adobe stock

HIGHLIGHTS
  • खेत में मिली युवती की लाश
  • प्रेमी ने साथियों संग हत्या
  • शादी के दबाव पर वारदात

Boyfriend Murders Girlfriend News: जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मामला युवती के कत्ल से जुड़ा हुआ है। वहीं, जब इस कत्ल का खुलासा हुआ सब दंग रह गए। क्योंकि, युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना 15 फरवरी को सामने आई थी, जब ग्रामीणों ने खेत की मेढ़ में युवती का शव पड़ा देखा था। चलिए विस्तार से आपको पूरा मामला बताते हैं।

Jabalpur Murder News: यह है पूरा मामला

दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में खेत की मेढ़ पर मिली युवती की लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना 15 फरवरी को सामने आई थी, जब ग्रामीणों ने खेत की मेढ़ में युवती का शव पड़ा देखा था।

Jabalpur News: 15 फरवरी का है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार 15 फरवरी की सुबह स्थानीय लोगों ने खेत की मेढ़ पर एक युवती का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी, क्योंकि शव के पास संघर्ष के निशान और चोटों के संकेत मिले थे। युवती की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिचितों और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था और वह युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवती को मिलने के बहाने खेत की ओर बुलाया। वहां पहले से योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को खेत की मेढ़ के पास छोड़कर सभी फरार हो गए।

 पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि Boyfriend Murders Girlfriend News  का यह पूरी तरह योजनाबद्ध हत्या का है। आरोपियों ने पहले युवती को मिलने के लिए बुलाया और फिर सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-