Anupama written update 18th february 2026
Anupama 18th February 2026 Written Update: ‘Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में, आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब अनुपमा को अंश का साल आता है और वह घबरा जाती है कि सब ठीक तो है न? अंश उत्साहित होकर उसे बताता है कि कोठारी परिवार में सब उनसे इम्प्रेस्सड हैं और यह भी बताता है कि उसने AI के ज़रिये, हसमुख की फोटो एडिट की है जिसके दौरान वह अपनी कहानी, आगे बढ़ते हुए देख सकता है। अनुपमा यह सुन बहुत खुश हो जाती है और कहती है कि उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करे ताकि हसमुख अपने पुराने दोस्तों से जुड़ सके।
अनुपमा, अंश से कहती है कि डिजिटल मीडिया के भी अपने ही फायदे हैं। अंश कहता है कि लीला को अभी भी विश्वास नहीं है कि मोबाइल फ़ोन काम के हैं। अंश इस मॉडर्न युग में ढलने के लिए अनुपमा की तारीफ करता है। अनुपमा भी Gen Z, Gen Alpha और Gen Beta से जुड़े रहना चाहती है। फिर वह अंश को हंसमुख की फोटो पोस्ट करते वक़्त उसका नंबर भी शेयर करने को कहती है साथ ही प्रार्थना करती है कि हंसमुख अपने दोस्तों से मिल जाए।
दूसरी ओर, माहीं और गौतम, इस बात से चिंतित होते हैं कि यदि राही और अंश एग्ज़िबिशन में कामयाब हो गए तो वे बहुत अमीर हो जाएंगे और उन्हें बाहर निकाल देंगे। वे दोनों मिलकर, राही और अंश को पराग की नज़रों में गिराने का और उन्हें बर्बाद करने का प्लान बनाते हैं।
हसमुख, हॉस्पिटल में रविंद्र को जगाने की कोशिश करता है मज़ाक में कहता है कि उठ जा नहीं तो वह उसकी पुरानी कहानियां सुना देगा। अनुपमा उसे सुनाने के लिए हिम्मत देती है तभी हसमुख को याद आता है कि कैसे एक बार रविंद्र ने, हरप्रीत को प्रपोज़ करने की कोशिश की थी लेकिन फेल हो गया था। वह ये भी बताता है कि वह साथ में गाना गाते थे, अनुपमा के गाने के लिए कहे जाने पर वह कहता है कि उसका अकेले गाने का मूड नहीं है तभी उसके पुराने दोस्त भी वहां आ जाते हैं, फिर वे साथ में गाना गाते हैं।
अनुपमा की नज़र रविंद्र पर पड़ती है तो वह देखती है कि रविंद्र के द्वारा कुछ रिस्पांस आ रहा है इसलिए वह उन्हें गाना, जारी रखने के लिए कहती है। आखिरकार, रवींद्र को होश आ ही जाता है, यह देख सभी को राहत मिलती है।
राही, प्रेम, परी, राजा, अंश और इशानी एग्ज़िबिशन के दौरान सावधान रहने पर बात करते हैं। तभी गौतम और माही उनकी तैयारियाँ देखकर जलने लगते हैं। गौतम, प्रेरणा के बार में पूछता है और प्रेम को चिढ़ाता है। राही कहती है कि वे कोई रिस्क नहीं ले सकते और सभी को माहीं और गौतम से सतर्क रहने को कहती है। तभी प्रेरणा वहां आकर, एग्ज़िबिशन के साथ फ़ूड स्टाल लगाने का सुझाव देती है। प्रेम, कहता है कि पराग को इस ज्वेलरी एग्ज़िबिशन से बहुत साड़ी उम्मीदें हैं इसलिए वह इस पर ध्यान देगा, प्रेरणा अकेले ही फ़ूड स्टाल सँभालने का फैसला करती है। अंश कहता है कि वह ज्वेलरी को सुरक्षित रूप से लॉक करके रखेगा और उसकी चाबियाँ प्रेम के पास रहेंगी। गौतम यह प्लान सुन लेता है।
सभी दोस्त आपस में पुरानी बातें याद करते हैं। रविंद्र बताता है कि उसके बेटों ने उसे और उसकी पत्नी को अलग कर दिया, और उस पर हाथ भी उठाया, सब यह सुन चौंक जाते हैं। रविंद्र, अपने दोस्तों से गुज़ारिश करता है कि वह अपनी पत्नी से मिलना चाहता है और यह भी बताता है कि उसके बड़े बेटे ने उसे नौकरानी बना कर रखा है। अनुपमा उन्हें मिलाने का फैसला करती है और रविंद्र के बेटों को सबक सिखाने की कसम खाती है।
पराग और ख्याति, एग्ज़िबिशन को लेकर बहुत एक्ससिटेड होते हैं। पराग को अफ़सोस होता है कि उसने अंश पर भरोसा क्यों नहीं किया। ख्याति कहती है कि काश अंश पहले ही प्रार्थना की ज़िन्दगी में आ गया होता तो प्रार्थना को इतना सब कुछ सहना नहीं पड़ता। ख्याति को साथ ही चिंता होती है कि गौतम, प्रार्थना के बच्चे को छीनने की कोशिश कर सकता है। पराग उसे विश्वास दिलाता है कि उसके रहते वह गौतम को, प्रार्थना और उसके बच्चे को अंश से अलग नहीं होने देगा।
अनुपमा, हसमुख, धीरज और नासिर, रविंद्र को घर ले जाते हैं। नासिर और धीरज को रविंद्र के बेटे पर बहुत गुस्सा आता है लेकिन अनुपमा, कोई भी कदम बिना सोचे समझे करने की बजाय एक मिशन तैयार करने का फैसला करती है, जिसे नाम देती है ‘मिशन सबक’। आज के एपिसोड में बस इतना ही….
अनुपमा और हसमुख, दुबई के अमीर लोगों की वेश भूषा पहनकर, रविंद्र के घर में घुसने के लिए खुद को मनप्रीत का रिश्तेदार बताते हैं।
इन्हें भी पढ़ें