Delhi Ration Card Update: राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लागू किए नए नियम, अब ये लोग भी होंगे पात्र… पढ़िए पूरी खबर
Delhi Ration Card Update: राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लागू किए नए नियम, अब ये लोग भी होंगे पात्र... पढ़िए पूरी खबर
Ration Card Update/Image: AI Generated
- दिल्ली में राशन कार्ड की आय सीमा बढ़ाने की तैयारी
- 7.72 लाख राशन कार्ड जांच के बाद रद्द
- बिना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अब नहीं मिलेगा राशन
Delhi Ration Card Update: दिल्ली के राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी काम की खबर है, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राशन कार्ड के लिए आय की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। सीएम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ समय पहले राशन कार्ड के लिए परिवार की आय एक लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख की गई थी, अब इसे बढ़ाकर ढाई लाख करने की तैयारी है। सीएम ने बताया कि मंत्रिमंडल में भी इस बात की चर्चा हो चुकी है। जल्द ही इसे पारित किया जाएगा।
इतने लाख राशन कार्ड रद्द
मुख्यमंत्री (Delhi Ration Card Update) ने बताया कि जांच के दौरान करीब 7.72 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। जांच में सामने आया कि 35,800 लोग लंबे समय से राशन नहीं ले रहे थे। वहीं 29,580 लोगों की मौत हो चुकी थी और 23,394 राशन कार्ड डुप्लीकेट पाए गए।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बिना नहीं मिलेगा राशन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Ration Card Update) ने बताया कि दिल्ली खाद्य सुरक्षा नियम 2026 लागू कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू किया है। राशन दुकानों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। अब बिना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के राशन वितरण नहीं होगा, जिससे गड़बड़ियों की शिकायतों पर रोक लगेगी।
ये भी पढ़ें
- CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार ने ली इतने लोगों की जान, ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की उखड़ी सांसे, यहां पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, देखने वालों के उड़ गए होश
- DA Hike in UP: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अब इस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी!
- Korba Rape Case: पति से विवाद के बाद घर से निकली थी पत्नी, फिर दोस्त ने मदद के बहाने रची बड़ी साजिश, जंगल में ले जाकर किया बड़ा कांड, सुनकर कांप उठेंगे आप
- Sex Racket Busted: होटल में हो रहा था बड़ा खेल, पुलिस के पहुंंचते ही मचा हड़कंप, अंदर का नजारा देख दंग रह गए अफसर
- Indore Honey Trap Gang: शराब कारोबारी के साथ खेला जा रहा था बड़ा खेल, क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को दबोचा, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Facebook


