प्रसिद्ध ओडिया गायिका गीता पटनायक को मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

Ads

प्रसिद्ध ओडिया गायिका गीता पटनायक को मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 03:31 PM IST

कटक, 13 फरवरी (भाषा) ओडिया की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका गीता पटनायक को शुक्रवार को मस्तिष्काघात के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

उनके पति गोपाल बत्रा ने पत्रकारों को बताया कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और उनका ‘आईसीयू’ में इलाज चल रहा है।

बत्रा ने कहा, ‘चिकित्सकों ने अभी तक उनके ठीक होने के बारे में कोई आश्वासन नहीं दिया है। उनका रक्तचाप बहुत बढ़ गया था, जिसके कारण मस्तिष्क में कई थक्के जम गए।’

पटनायक के एक अन्य रिश्तेदार ने बताया कि वह ‘वेंटिलेटर’ पर हैं और न्यूरोसर्जन उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

पटनायक को बृहस्पतिवार रात भुवनेश्वर में एक साहित्यिक सम्मेलन में भाग लेने के दौरान बेचैनी महसूस हुई और उन्हें देर रात कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें लगभग तीन बजे कटक के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

दिग्गज ओडिया गायक अक्षय मोहंती की सह-गायिका गीता पटनायक ने कई सुपरहिट ओडिया गानों को अपनी आवाज दी थी और लगभग तीन दशक तक गायन क्षेत्र में सक्रिय रहीं।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश