दिल्ली-एनएसीआर में ‘ग्रैप 3’ के तहत लागू पाबंदियां हटाई गईं

Ads

दिल्ली-एनएसीआर में ‘ग्रैप 3’ के तहत लागू पाबंदियां हटाई गईं

  •  
  • Publish Date - January 22, 2026 / 05:47 PM IST,
    Updated On - January 22, 2026 / 05:47 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद, बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत लागू पाबंदियां हटा दी गईं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक आदेश में कहा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 332 हो गया, जिसके बाद पाबंदियों में ढील दी जा रही है।

आदेश में यह भी कहा गया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में एक्यूआई के ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश