नई दिल्ली| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि रॉबर्ट सच में ईमानदार हैं। यह स्वीकार करने के लिए धन्यवाद कि आपने लूट की है। अब आपके परिवार के कोटे के मुताबिक आप भारत रत्न पाने के योग्य हैं।

Robert is really honest. Thanks for accepting that you looted. You are now eligible for the Bharat Ratna as per your family quota 🙂 https://t.co/zQRl5hQ0xt
— BJP (@BJP4India) March 7, 2019

दरसअल, भाजपा ने ये तंज रॉबर्ट वाड्रा के उस बयान पर किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेदाग नहीं हो जाता, वह न तो देश छोड़कर भागेंगे और न ही कभी एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे। मैं इस देश में हूं, ऐसे लोग हैं जिन्होंने देश को लूटा है और भाग गए हैं, उनके बारे में क्या है? मैं हमेशा इस देश में रहने जा रहा हूं। जब तक मेरा नाम साफ नहीं हो जाता, तब तक न तो देश छोड़ूंगा और न ही सक्रिय राजनीति में में आऊंगा। यह मेरा वादा है।

Robert Vadra: I'm in this country, there are people who have looted the country and run away, what about them? I'm always going to be in this country, I will not leave or be in active politics till I clear my name, that is my promise. pic.twitter.com/ZD54E5DOFa
— ANI (@ANI) March 6, 2019

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी अंतरिम जमानत 19 मार्च तक बढ़ा दी, पटियाला हाउस अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत की सुनवाई भी स्थगित कर दी, अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।