केंद्र और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है: रवि

Ads

केंद्र और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है: रवि

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 07:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

कोहिमा, 12 फरवरी (भाषा) नगालैंड के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे पर केंद्र सरकार और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है तथा अब अंतिम समाधान की दिशा में बढ़ने की जरूरत है।

वह नौ दिवसीय बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित कर रहे थे।

रवि ने कहा कि 15 अक्टूबर 2020 को हुई बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई थी।

उन्होंने कहा कि बैठक में नगा राजनीतिक समस्या का समाधान निकालने पर सहमति बनी थी।

राज्यपाल ने कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे पर केंद्र सरकार और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है तथा अब अंतिम समाधान की दिशा में बढ़ने की जरूरत है।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल