नोएडा में सीएनजी पंप लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे

Ads

नोएडा में सीएनजी पंप लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे

  •  
  • Publish Date - April 27, 2022 / 11:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नोएडा (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) नोएडा में सेक्टर-24 के धवलगिरी अपार्टमेंट में रहने वाले एक शख्स ने सीएनजी पंप लगवाने के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है।

सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपनी शिकायत में विजय सिंह ने कहा कि नीरज जैन नामक एक व्यक्ति ने सीएनजी पंप लगवाने के लिए उससे संपर्क किया। उसने कहा कि 15 करोड़ रुपये के खर्च से वह नोएडा में उसका सीएनजी पंप लगवा देगा।

सिंह ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे ढाई लाख रुपये ले लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो आरोपी उसका रुपया वापस दे रहा है और न ही उसने सीएनजी पंप लगवाया है।

भाषा सं. गोला

गोला