मुर्शिदाबाद इलाके में आरएसएस नेता उनकी पत्नी और मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या, ममता बनर्जी ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
मुर्शिदाबाद इलाके में आरएसएस नेता उनकी पत्नी और मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या, ममता बनर्जी ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दशहरे के दिन आरएसएस कार्यकर्ता और पेशे से शिक्षक बंधुप्रकाश पाल उनकी गर्भवती पत्नी और आठ साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। ये इस इलाके में बहुत कम हिंदू रहते हैं। लेकिन इस हत्याकांड के बाद भी प्रदेश सरकार की कानों में जू तक नहीं रेंगा। अब तक इस पर ममता बनर्जी सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
पढ़ें- राहुल गांधी हाजिर हो, मोदी को चोर बताने के मामले में आज हो सकते हैं पेश
विजयादशमी के दिन घर पर तीनों शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। शव देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। हत्यारों ने मासूम बच्चे को भी बेरहमी से काट डाला है। वहशियों ने महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बख्शा। महिला पर बुरी तरह से हथियारों से हमला किया गया है।
पढ़ें- आज से घाटी में लौटेगी रौनक, पर्यटकों के प्रवेश से पाबंदी खत्म, जेल …
बुधवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य बंधु प्रकाश पाल और उनकी पत्नी ब्यूटी पाल समेत 6 साल के बेटे आनंदपाल का शव बरामद हुआ। तीनों को धारदार हथियार से मारा गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पढ़ें- 45 मिनट देरी से पहुंची 108 संजीवनी एक्सप्रेस, थम गई मुख्यमंत्री विज…
डीजीपी का फरमान, IPS अफसरों के मॉनिटरिंग के आदेश
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ojzSbQa6Ong” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


