दिल्ली विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों को मार्शल ने दिखाया बाहर का रास्ता

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों को मार्शल ने बाहर किया Ruckus in Delhi Assembly, BJP MLAs thrown out by marshals

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों को मार्शल ने दिखाया बाहर का रास्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 24, 2022 3:35 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च । दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को उस वक्त आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई, जब सत्तारूढ़ दल के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि उनके निवार्चन क्षेत्र में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) विरोध कर रहे हैं।

विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने सत्तारूढ़ आप के सदस्यों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा करार दिया। बाद में दोनों दलों के सदस्य शोर-शराबा करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गये।

read more: budh gochar 2022: 6 राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ संकेत नहीं.. करियर, कारोबार और पैसों के मामले में अलर्ट रहने की जरुरत

अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सदन में तैनात मार्शल को निर्देश दिया कि वे भाजपा विधायकों- विजेंदर गुप्ता ओर जितेन्द्र महाजन को बाहर ले जाएं।

सदन में हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब मालवीय नगर के विधायक भारती ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के सूर्यसेन पार्क में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भाजपा और आरएसएस विरोध कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने उनके इस आरोप का विरोध किया। भाजपा विधायक महाजन ने आप सदस्यों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का सदस्य करार दिया।

शोर-शराबे के बीच ही गोयल ने भाजपा विधायकों को कहा कि वह दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

read more: budh gochar 2022: 6 राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ संकेत नहीं.. करियर, कारोबार और पैसों के मामले में अलर्ट रहने की जरुरत

भाजपा विधायकों को बाहर कर दिये जाने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि भारती ने इस मामले को उठाने के लिए लिखित में सूचना दी थी।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारती ने बहुत ही गंभीर मुद्दा उठाया है और यह ‘हमारे देश के गौरव’ के लिए गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी जान देकर भी यहां तिरंगा लहराएंगे।’’

इस के बाद सदन में ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com