सबरीमला सोना चोरी मामला : नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा टीडीबी
सबरीमला सोना चोरी मामला : नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा टीडीबी
पथनमथिट्टा, 11 अक्टूबर (भाषा) त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष पी एस प्रशांत ने शनिवार को कहा कि सबरीमला मंदिर में सोने की मात्रा में कमी की जांच के दौरान बोर्ड की सतर्कता शाखा की सिफारिश के आधार पर नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत ने संवाददाताओं से कहा कि उप देवस्वोम आयुक्त (हरिपद) बी मुरारी बाबू के खिलाफ कार्रवाई पहले ही शुरू कर दी गई है। वह सबरीमला में टीडीबी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी थे।
प्रशांत ने कहा, ‘‘बोर्ड की सतर्कता शाखा ने नौ अधिकारियों की ओर से चूक की पहचान की है। हमने बाबू के खिलाफ पहले ही कार्रवाई कर दी है। बाकी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला 14 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड की बैठक में किया जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर कार्रवाई हो सकती है उनमें त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड की सचिव जयश्री, कार्यकारी अधिकारी सुधीश, प्रशासनिक अधिकारी श्रीकुमार और तिरुवभरणम के पूर्व आयुक्त के एस बैजू शामिल हैं।
टीडीबी के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बैजू के उत्तराधिकारी को सोने के वजन में कमी के बारे में पता था, लेकिन उसने इसकी सूचना नहीं दी।’’
राजनीतिक आलोचना का जवाब देते हुए प्रशांत ने कहा कि केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन को जिम्मेदाराना बयान देना चाहिए।
भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप

Facebook


