नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वियतनाम में नौका दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शनिवार को हुए हादसे में 15 भारतीय पर्यटक मारे गए।
‘स्पीडबोट’ पर 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
वियतनामी समाचार पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के अनुसार, नौका फु क्वोक के तट पर स्थित एन थोई द्वीप समूह के एक द्वीप, हॉन मे रुत नगोई से करीब 400 मीटर की दूरी पर पलट गई।
मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वियतनाम में नौका दुर्घटना की खबर से दुखी हूं, जिसमें कई भारतीय नागरिकों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करती हूं।’’
भाषा सुभाष पवनेश
पवनेश