विजय ने वियतनाम हादसे पर शोक जताया, अफसरों को केंद्र से समन्यव करने के निर्देश दिए

Ads

विजय ने वियतनाम हादसे पर शोक जताया, अफसरों को केंद्र से समन्यव करने के निर्देश दिए

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 08:00 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 08:00 PM IST

चेन्नई, 11 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे वियतनाम में नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के लोगों के पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए भारतीय दूतावास के समन्वय में काम करें।

मुख्यमंत्री विजय ने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

अधिकारियों के अनुसार, वियतनाम में नाव पलटने की घटना में तमिलनाडु के कम से कम 10 पर्यटकों की मौत हो गई है।

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश