सैयामी खेर, विक्रम फडनीस आईएफएफएम में ‘पल भर के लिए’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए

Ads

सैयामी खेर, विक्रम फडनीस आईएफएफएम में 'पल भर के लिए' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 04:36 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 04:36 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्म निर्माता विक्रम फडनीस ने मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में अपनी फिल्म ‘पल भर के लिए’ के प्रीमियर में भाग लिया।

फडनीस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैयामी खेर के साथ अभिनेता ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म का प्रदर्शन विलेज क्राउन सिनेमाघर में किया गया।

खेर ने कहा कि इस फिल्म में निभाए गए किरदार ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अक्सर हर अभिनेता यह कहता है कि किसी खास किरदार ने उनकी जिंदगी बदल दी, और हम लगभग हर किरदार के लिए ऐसा सुनते भी हैं, लेकिन इस किरदार ने सचमुच एक इंसान के तौर पर मुझे बदला है और मुझ पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है।’

अभिनेत्री ने उन्हें यह महत्वपूर्ण किरदार सौंपने के लिए फिल्म निर्माता के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘मैं विक्रम की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह भूमिका सौंपी।’

यह फिल्म खेर और भसीन को एक बार फिर साथ लाती है। इससे पहले दोनों ने जियो-हॉटस्टार पर प्रदर्शित हुई सिरीज ‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2’ में साथ काम किया था। खेर इससे पहले विनीत कुमार सिंह के साथ फिल्म ‘जाट’ में भी काम कर चुकी हैं, जो 2025 में प्रदर्शित हुई थी।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश