Salary Cut for Govt Employees: होली से पहले बड़ा झटका! इन कर्मचारियों की सैलरी में होगी 15 प्रतिशत की कटौती, खुद राज्य सरकार ने किया ये ऐलान, जानें वजह

Ads

Salary Cut for Govt Employees: होली से पहले बड़ा झटका! इन कर्मचारियों की सैलरी में होगी 15 प्रतिशत की कटौती, खुद राज्य सरकार ने किया ये ऐलान, जानें वजह

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 06:43 AM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 06:52 AM IST

Salary cut for Government Employees | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • माता-पिता की देखभाल न करने वाले कर्मचारियों के वेतन से 10-15% कटौती होगी
  • कटौती की गई राशि सीधे माता-पिता के बैंक खातों में जमा की जाएगी
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय और एमसीआर मानव संसाधन विकास संस्थान के बीच MoU से अधिकारियों को कार्यकारी शिक्षा मिलेगी

हैदराबाद: Salary cut for Govt Employees तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार विधानसभा के आगामी बजट सत्र में एक विधेयक पेश करेगी जिसके तहत उन सरकारी कर्मचारियों के वेतन से 10-15 प्रतिशत की कटौती की जाएगी, जो अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने में विफल रहते हैं।

Salary cut for Govt Employees नए भर्ती हुए ग्रुप-1 और ग्रुप-2 अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में रेड्डी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों को कार्यकारी शिक्षा प्रदान करने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय और राज्य द्वारा संचालित एमसीआर मानव संसाधन विकास संस्थान के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “इन युवा अधिकारियों को ये प्रतिष्ठित पद उनके माता-पिता के बलिदान के कारण मिले हैं, इसलिए उन्हें उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए।” रेड्डी ने कहा, ‘आगामी विधानसभा सत्र में, हम उन लोगों के वेतन में से 10-15 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बना रहे हैं जो अपने माता-पिता की देखभाल करने में विफल रहते हैं और उस राशि को उनके माता-पिता के खातों में जमा करेंगे।’

इन्हें भी पढ़े:-

यह वेतन कटौती किस पर लागू होगी?

यह नियम उन सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा जो अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने में विफल रहते हैं

कितनी वेतन कटौती की जाएगी?

कर्मचारियों के वेतन से 10-15% तक की कटौती की जाएगी।

कटौती की गई राशि कहाँ जाएगी?

यह राशि सीधे कर्मचारियों के माता-पिता के बैंक खातों में जमा की जाएगी।