खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा लाइन मैन आया करंट की चपेट में, हो गई मौत

खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा लाइन मैन आया करंट की चपेट में, हो गई मौत! samvida Employee Dies while resolve

खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा लाइन मैन आया करंट की चपेट में, हो गई मौत
Modified Date: June 30, 2023 / 05:43 pm IST
Published Date: June 30, 2023 5:30 pm IST

नोएडा:  samvida Employee Dies  गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव में बृहस्पतिवार शाम को बिजली का करंट लगने से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Read More: Agra–Lucknow Expressway Accident: एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, महिला समेत चार लोगों की मौत

samvida Employee Dies  पुलिस ने बताया कि संविदा पर कार्यरत एक लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली आपूर्ति में आई बाधा को ठीक करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी बीच बिजली के करंट की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Read More: गांव की इस बेटी ने रूस में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और पहले एशियाई संवाद 2023 में किया भारत का प्रतिनिधित्व

थाना बिसरख के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय रवि कुमार पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है जो सई गार्डन चिपियाना का निवासी था। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में पत्नी और उसके तीन बच्चे हैं।

Read More: Housefull 5 Release Date: आपको हंसाने के लिए फिर आ रहे ‘आखिरी पास्ता’, इस दिन रिलीज होगी Housefull 5, जानिए कौन-कौन हैं कलाकार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। मृतक लाइनमैन के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।

Read More: केजीएफ और पुष्पा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा ‘CAPTAIN MILLER’, धनुष का FIRST LOOK देखकर रॉकी भाई को भुल जाओगे…

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"