असम के सीएम ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बता दिया सितारवादक, बाद में मांगी माफी

असम के सीएम ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बता दिया सितारवादक, बाद में मांगी माफी

असम के सीएम ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बता दिया सितारवादक, बाद में मांगी माफी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: August 12, 2018 11:09 am IST

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को प्रख्यात सितारवादक पंडित रविशंकर बता दिया। हालांकि इसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांग ली।

दरअसल ‘डिजिटल नॉर्थ ईस्ट विजन 2022’ के दस्तावेज का लोकार्पण करने के दौरान, अपना भाषण शुरु करते हुए सोनोवाल ने कहा कि अपने भाषण की शुरूआत में सोनोवाल ने कहा, ‘मैं खासतौर पर पंडित रविशंकरजी का धन्यवाद करना चाहूंगा’। इसे सुनकर मंच पर बैठे प्रसाद ने तुरंत सोनोवाल को टोकते हुए कहा, ‘आपने मुझे पंडित बना दिया’। इसके बाद वहां मौजूद श्रोता हंस पड़े। साथ ही, इस दौरान मेघालय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के साथ ही अन्य मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह भी मौजूद थे, जिन्हें हंसते देखा गयाबता दें कि पंडित रविशंकर एक सितार वादक थे जिनका 2012 में निधन हो गया था

यह भी पढ़ें : नोबल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय मूल के लेखक वीएस नायपॉल का निधन

प्रसाद के कहने के बाद सोनोवाल ने सुधार किया और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का सही नाम और सही पद का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने अपनी गलती का बचाव किया उन्होंने कहा,‘मैं आपको (प्रसाद को) उस तरह से संबोधित करने के लिए माफी चाहता हूं, लेकिन जब भी मैं आपका नाम लेता हूं मेरी इच्छा आपको पंडित कहकर संबोधित करने की होती है भगवान ने आपको ऐसा ज्ञान, परिपक्वता और साहस दिया है। आप सबकुछ गंभीरता से करते हैं’।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में