सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया

Ads

सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 07:33 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर वी.डी. सतीशन को विधानसभा में अपना नेता चुना। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पद के लिये कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम की घोषणा की थी।

सूत्रों ने कहा कि यह प्रस्ताव केरल प्रदेश विधानसभा में आयोजित कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ द्वारा पेश किया गया और वरिष्ठ पार्टी नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन ने इसका समर्थन किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला बैठक में अनुपस्थित थे, लेकिन उन्होंने सतीशन के समर्थन में एक पत्र दिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा दोपहर में सतीशन को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद सीएलपी की बैठक हुई।

पार्टी सूत्रों ने आगे बताया कि पार्टी नेता राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे और उन्हें यूडीएफ गठबंधन के सहयोगी दलों के समर्थन पत्र सौंपेंगे।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश