जबलपुरः BJP MLA Sanjay Pathak News जस्टिस को फोन लगाने के मामले में भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। न्यायालय की अवमानना से जुड़े प्रकरण में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें एक बार फिर 15 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामला उस कथित घटना से जुड़ा है जिसमें अवैध खनन प्रकरण के दौरान हाईकोर्ट के एक जज को फोन लगाए जाने का आरोप सामने आया था। इस प्रकरण को लेकर अदालत में अवमानना याचिका पर सुनवाई चल रही है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान संजय पाठक करीब दो घंटे तक हाईकोर्ट में मौजूद रहे। हालांकि समय की कमी के कारण मामले की विस्तृत सुनवाई नहीं हो सकी और अदालत ने अगली तारीख 15 जुलाई तय कर दी।
BJP MLA Sanjay Pathak News सुनवाई के दौरान संजय पाठक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रहतोगी ने अगली सुनवाई में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की मांग की, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली सुनवाई में भी संजय पाठक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में संजय पाठक ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रदेश की राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-