Saayoni Ghosh Latest Statement: टीएमसी को अब भी नहीं नतीजों पर ऐतबार.. इस चर्चित महिला नेत्री का बयान, ‘हारें नहीं, हमको हराया गया’.. दी ये दलील

Ads

TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video: टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने बंगाल चुनाव हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाकर भाजपा पर निशाना साधा।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 07:52 PM IST

TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • सायोनी घोष ने बंगाल चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया।
  • टीएमसी ने हार के बावजूद जनता से समर्थन मिलने का दावा किया।
  • भाजपा सरकार बनने के बाद भी चुनाव नतीजों पर विवाद जारी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नतीजों को 10 दिन बीत चुके है। विजयी पार्टी भाजपा के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ मंत्रियों ने शपथ ले ली है और नई सरकार ने बंगाल में कामकाज शुरू भी कर दिया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के नेता अब भी नतीजों को लेकर आशंकित है। (TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video) उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि, प्रचंड सीटों के साथ 10 सालों तक बंगाल में सत्ताशीन रही ममता बनर्जी की पार्टी को इस चुनाव 100 से भी कम सीट हासिल हुई है, उन्हें सात विरोधी लहर का खामियाजा भुगतना पड़ा हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दरअसल हम बात करे हैं टीएमसी के महिला सांसद सायोनी घोष के उस बयान की जिसमे उन्होंने फिर से वोट चोरी का राग अलापा है। बता दें कि, नतीजों के बाद आज टीएमसी की महिला सांसद सायोनी घोष पूर्व सीएम ममता बनर्जी से सौजन्य भेंट करने उनके आवास पर पहुंची थी।

इस दौरान मीडिया ने उनसे नतीजों को लेकर सवाल पूछे। पत्रकारों के सवाल पर सांसद घोष ने कहा, “हम हारे नहीं हैं, बल्कि ममता बनर्जी पर पराजय हुई है। ममता बनर्जी को वोटों की चोरी और लूट के जरिए हराया गया है। 2029 में बंगाल की जनता, पूरे देश की जनता और 2031 में पश्चिम बंगाल की माताएं, धरती और जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगी।”

टीएमसी विधायक के दो घरों पर पुलिस की छापेमारी

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक दिलीप मंडल के दो घरों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापेमारी की। (TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video) मंडल पर एक वीडियो संदेश में भड़काऊ टिप्पणी करने और भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी देने का आरोप है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायमंड हार्बर जिला पुलिस केंद्रीय बलों के साथ सुबह पायलान क्षेत्र में विधायक के आवास पर पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “प्राथमिकी में दर्ज विशिष्ट आरोपों के आधार पर जारी जांच के तहत तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कानून के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।” वायरल हो रहे वीडियो में, मंडल को एक जनसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धमकी भरे बयान देते हुए सुना जा सकता है।

स्कूलों में सुबह की सभा में “वंदे मातरम” का गायन अनिवार्य

पश्चिम बंगाल सरकार हर दिन नए फैसले ले रही है। साथ ही पूर्ववर्ती सरकार एक फैसले की भी समीक्षा कर रही है। (TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video) इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य होगा।

निर्देश में कहा गया है कि स्कूल शुरू होने पर होने वाली सभा में प्रत्येक छात्र को राष्ट्रगीत के गायन में भाग लेना होगा। संस्थानों के प्रमुखों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘अगले सोमवार से राज्य के सभी स्कूलों में प्रार्थना गीत के रूप में ‘वंदे मातरम’ की शुरुआत की जाएगी। मैं आज नबान्न (सचिवालय) जाकर उन्हें इस बारे में सूचित करूंगा।’ शिक्षा निदेशक द्वारा 13 मई को सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कक्षाओं की शुरुआत से पहले सुबह की सभा में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि राज्य के सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से सभी बच्चे इसे गाएं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना

परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग

सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य

लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया

डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने ली 5 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के लिए इतने लाख मुआवजे का किया ऐलान 

Q1. सायोनी घोष ने चुनाव परिणाम पर क्या आरोप लगाया?

सायोनी घोष ने दावा किया कि वोट चोरी और लूट के जरिए टीएमसी को हराया गया।

Q2. पश्चिम बंगाल में नई सरकार किसकी बनी है?

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनाई है।

Q3. सायोनी घोष ने भविष्य को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि जनता 2029 और 2031 में भाजपा को जवाब देगी।