एसबीआई एटीएम में चूहों का धावा, कुतर दिए 12 लाख रुपए के नोट

एसबीआई एटीएम में चूहों का धावा, कुतर दिए 12 लाख रुपए के नोट

एसबीआई एटीएम में चूहों का धावा, कुतर दिए 12 लाख रुपए के नोट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 19, 2018 7:47 am IST

असम। एटीएम में डकैती और चोरी के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन असम के तिनसुकिया जिले स्थित एसबीआई एटीएम में जो घटना घटी है वो उससे बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। क्योंकि एसबीआई ATM में चूहों ने धावा बोला है। चूहों ने 12 लाख रूपयों के नोटों को कतर दिया है। इस मामले के बाद बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

ये भी पढ़ें- लखनऊ के एसएसजे होटल में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे पांच लोगों की मौत

बैंक अधिकारियों के माने तो तकनीकी खराब के कारण एटीएम 20 मई से बंद। जब कर्मचारी इस बनाने 11 जून को पहुंचे तो उनकी आंखे फटी रह गई। एटीएम में 500 और 2000 रुपए के नोट कतरे हुए मिले। इस घटना के बाद सवाल खड़ा हो गया कि आखिर चूहे एटीएम के अंदर कैसे घुसे।

ये भी पढ़ें- 48 बरस के हुए राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई संदेश

एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी के मुताबिक 19 मई को एटीएम में 29 लाख रुपए डाले गए थे। लेकिन एटीएम ने 19 मई को ही काम करना बंद कर दिया था। बैंक अधिकारी के मुताबिक 17 लाख रुपए के नोट सही सलामत है। बहरहाल पुलिस मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में