केरल में स्कूल बस नदी में गिरी, छात्र बाल-बाल बचे

Ads

केरल में स्कूल बस नदी में गिरी, छात्र बाल-बाल बचे

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 11:55 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 11:55 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 17 फरवरी (भाषा) केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में मरयामुत्तोम के पास मंगलवार को सुबह 21 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस सड़क से फिसलकर नदी में पलट गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और छात्र बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि चालक और स्थानीय निवासियों ने सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से पानी से बाहर निकाल लिया और उन्हें जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार बच्चे एलकेजी से चौथी कक्षा तक के छात्र थे।

उन्होंने कहा कि चालक और आसपास के निवासियों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा एक बड़ी त्रासदी टल गई।

भाषा

नेत्रपाल मनीषा

मनीषा