हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर इलाके में एक स्कूल बस के गहरी खाई में गिरने से बस में सवार नौ स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये बस लगभग 100 मीटर से ज्यादा गहरी खाई में गिरी है।
Himachal Pradesh: At least 4 students killed, 25 injured when their school bus fell into a deep gorge in Kangra’s Nurpur. NDRF team at the spot. Rescue operation underway. More details awaited. pic.twitter.com/U5hkigwQ3Q
— ANI (@ANI) April 9, 2018
इस दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही हादसे की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए है।
ये भी पढ़े – वेटलिफ्टर वेंकट राहुल रागाला ने कॉमनवेल्थ खेल में जीता स्वर्ण पदक
ज्ञात हो कि ये बस वजीर राम सिंह पब्लिक स्कूल की थी। जो ऊंचाई से जाते -जाते खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बचाने की गिरी कोशिश की जा रही है।
web team ibc24