आस्था स्पिनटेक्स का आईपीओ 29 जून को खुलेगा, 170 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Ads

आस्था स्पिनटेक्स का आईपीओ 29 जून को खुलेगा, 170 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 10:24 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) वस्त्र विनिर्माता कंपनी आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड 170 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 29 जून को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएगी।

कंपनी के बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, आईपीओ के तहत शेयरों का मूल्य दायरा 125-136 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

यह निर्गम 29 जून को खुलेगा और एक जुलाई को बंद होगा।

आस्था स्पिनटेक्स के प्रवर्तक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पटेल डी. जशवंतभाई ने कहा, “प्रस्तावित आईपीओ फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण और हमारी विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने के माध्यम से हमारी वृद्धि रणनीति को और गति देगा।”

भाषा योगेश अजय

अजय