दिल्ली के उपराज्यपाल ने संजय झील के पुनरुद्धार का काम तेजी से करने का निर्देश दिया

Ads

दिल्ली के उपराज्यपाल ने संजय झील के पुनरुद्धार का काम तेजी से करने का निर्देश दिया

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 06:05 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 06:05 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण ˘(डीडीए) को पूर्वी दिल्ली में संजय झील के लिए चरणबद्ध तरीके से पुनरुद्धार योजना शुरू करने का निर्देश दिया।

लगभग 52 एकड़ में फैली और 165 एकड़ के संरक्षित वन क्षेत्र से घिरी यह झील हाल में तब चर्चा में आई, जब पानी की आपूर्ति में रुकावट के कारण सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई।

संधू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्वी दिल्ली में संजय झील का दौरा किया और वहां जारी पुनरुद्धार कार्यों का जायजा लिया। मौके पर निरीक्षण के दौरान, डीडीए के अधिकारियों ने मुझे 52 एकड़ में फैली इस झील और इसके आसपास के 165 एकड़ के संरक्षित जंगल को फिर से जीवंत करने की चरणबद्ध कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।’’

उन्होंने कहा कि देसी प्रजाति के 5,000 पौधों को रोपने से पारिस्थितिक जैव-विविधता समृद्ध होगी।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली जल बोर्ड द्वारा संचालित पाइपलाइन की मरम्मत तेजी से कराने के निर्देश दिए, ताकि दल्लूपुरा अवजल शोधन संयंत्र से शोधित जल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।’’

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र