HIGHLIGHTS
- दिसंबर में 9 से 10 दिन तक स्कूल बंद रहने की संभावना।
- उत्तर भारत में शीतकालीन अवकाश 15 दिसंबर के बाद शुरू हो सकता है।
- क्रिसमस, गुरु गोबिंद सिंह जयंती और बॉक्सिंग डे के चलते छुट्टियां लंबी होंगी।
नई दिल्ली। School Holiday Latest News: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिसका असर स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर पर भी दिखने वाला है। दिसंबर महीने में करीब 9 दिन तक स्कूल बंद रह सकते हैं, जबकि कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश के चलते यह संख्या 10 दिनों से अधिक भी पहुंच सकती है। कई जिलों में मौसम अत्यधिक खराब होने पर कलेक्टर अतिरिक्त छुट्टियों की घोषणा भी कर देते हैं। ऐसे में इस बार भी दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में स्कूलों के बंद रहने की संभावना बढ़ गई है।
दिसंबर के तीसरे सप्ताह से छुट्टियों का सिलसिला तेज होने वाला है। क्रिसमस (25 दिसंबर) को पूरे देश में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। इसके बाद गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अवकाश रहेगा। वहीं शहीद ऊधम सिंह जयंती पर भी हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। दिसंबर के महीने में अर्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म होती हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को आराम दे दिया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में आमतौर पर 10 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन से राज्य में किस-किस दिन स्कूलों की छुट्टियां रहेगीः–
दिसंबर में इन दिनों बंद रह सकते हैं स्कूल?
- 7 दिसंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में) School Holiday Latest News
- 14 दिसंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
- 19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)
- 21 दिसंबर- (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
- 24 दिसंबर- क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम)
- 25 दिसंबर- क्रिसमस (सार्वजनिक अवकाश)
- 26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे (मिजोरम, तेलंगाना)
- 27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़)
- 28 दिसंबर- (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
इन्हें भी पढ़ें:-
क्या दिसंबर में सभी राज्यों में स्कूल 9 दिन बंद रहेंगे?
नहीं, यह राज्यों की छुट्टी सूची और मौसम पर निर्भर करता है। कुछ राज्यों में 9 से ज्यादा छुट्टियां भी हो सकती हैं।
शीतकालीन अवकाश कब से शुरू होगा?
अधिकतर उत्तर भारतीय राज्यों में 15 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने के साथ शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।
क्या 25 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे?
हाँ, क्रिसमस पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश होता है।
क्या बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं की भी छुट्टी रहेगी?
आमतौर पर शीतकालीन अवकाश के दौरान बोर्ड कक्षाओं (10वीं-12वीं) में पढ़ाई जारी रहती है।
क्या छुट्टी की सूची हर जगह एक जैसी होती है?
नहीं, छुट्टियाँ राज्य सरकारों और जिले के मौसम के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।