एसडीपीआई का मुख्यमंत्री विजय से तमिलनाडु मंत्रिमंडल में मुसलमानों को अधिक प्रतिनिधित्व देने का आग्रह

Ads

एसडीपीआई का मुख्यमंत्री विजय से तमिलनाडु मंत्रिमंडल में मुसलमानों को अधिक प्रतिनिधित्व देने का आग्रह

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 08:21 PM IST

चेन्नई, 21 मई (भाषा) एसडीपीआई ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से आगामी दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में मुसलमानों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने का आग्रह किया।

तमिलनाडु की ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष मोहम्मद मुबारक ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि टीवीके मंत्रालय में मुस्लिम समुदाय से केवल एक व्यक्ति को ही जगह दी गई है और कहा कि मुसलमान राज्य की आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

मुबारक ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘मैं आग्रह करता हूं कि आने वाले दिनों में मुस्लिम समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।’

इससे पहले दिन में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने लोक भवन में विजय की उपस्थिति में टीवीके के 23 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई, जिससे विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 32 हो गई।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन