Rajim Hospital News: बिना डॉक्टर के चल रहा था छत्तीसगढ़ का ये अस्पताल, जांच में खुले कई चौंकाने वाले राज, खुद भी नहीं कर पाएंगे यकीन

Ads

Rajim Hospital News: बिना डॉक्टर के चल रहा था छत्तीसगढ़ का ये अस्पताल, जांच में खुले कई चौंकाने वाले राज, खुद भी नहीं कर पाएंगे यकीन

Rajim Hospital News/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • राजिम के श्री संकल्प छत्तीसगढ़ अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई
  • बिना अनुमति ICU और CT Scan संचालन का आरोप
  • आयुष्मान कार्ड के जरिए करोड़ों निकालने की जांच

Rajim Hospital News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में एक बार फिर आईबीसी 24 की खबर का असर हुआ है, छुरा स्थित श्री संकल्प छत्तीसगढ़ अस्पताल (Shri Sankalp Chhattisgarh Hospital) पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है।

 

आयुष्मान कार्ड के जरिए करोड़ों निकालने का आरोप

बताया जा रहा है कि अस्पताल (Rajim Hospital News) में बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल द्वारा बिना अनुमति आईसीयू, एचडीयू और सिटी स्कैन जैसी सुविधाओं का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा सामान्य बीमारी को गंभीर बताकर आयुष्मान कार्ड के जरिए करोड़ों रुपए की राशि निकाले जाने के आरोप भी पाए गए हैं।

इस पूरे मामले को IBC24 ने प्रमुखता से लगातार प्रसारित किया था। खबर प्रसारित होने के बाद जिला स्तरीय जांच टीम ने अस्पताल (Rajim Hospital News) की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रशासन ने अस्पताल को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। साथ ही अस्पताल का आयुष्मान कार्ड पंजीयन निलंबित करने की अनुशंसा भी राज्य शासन को भेजी गई है।

 

ये भी पढ़ें

किस अस्पताल पर कार्रवाई हुई है?

राजिम के छुरा स्थित श्री संकल्प छत्तीसगढ़ अस्पताल पर कार्रवाई हुई है।

अस्पताल को कितने दिनों के लिए निलंबित किया गया?

अस्पताल को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

अस्पताल पर क्या आरोप हैं?

बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के इलाज, बिना अनुमति ICU-HDU संचालन और आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी के आरोप हैं।

जांच किसके बाद शुरू हुई?

IBC24 की खबर प्रसारित होने के बाद जांच शुरू हुई।

क्या आयुष्मान कार्ड पंजीयन पर भी कार्रवाई होगी?

हां, अस्पताल का आयुष्मान पंजीयन निलंबित करने की अनुशंसा राज्य शासन को भेजी गई है।