जम्मू कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के बाद तलाशी अभियान शुरू

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के बाद तलाशी अभियान शुरू

  •  
  • Publish Date - July 16, 2024 / 04:20 PM IST,
    Updated On - July 16, 2024 / 04:20 PM IST

जम्मू, 16 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीमा पर और सीमावर्ती जिले के अंदरूनी इलाकों में सेना पहले से ही ‘हाई अलर्ट’ है।

अधिकारियों ने बताया कि बेटार नदी के पास दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जवानों ने इलाके में घूम रहे एक व्यक्ति से भी पूछताछ की।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश