जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को

Ads

जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 01:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

जयपुर 26 नवंबर (भाषा) राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 27 नवंबर को होगा।

राज्य चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि मतदान सुबह 7.30 से शाम पांच बजे तक होगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझूनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक, और उदयपुर जिले की 59 पंचायत समितियों के 1,137 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1,137 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में 3,472 उम्मीदवार हैं। दूसरे चरण में लगभग 21 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि 42 हजार से ज्यादा कर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे।

मेहरा ने बताया कि दूसरे चरण में 8,403 मतदान केंद्रों पर 59,86,378 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी चरणों का मतदान होने के बाद आठ दिसंबर को मतगणना होगी। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण का मतदान एक दिसंबर और चौथे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा।

भाषा कुंज पृथ्वी नेत्रपाल

नेत्रपाल