जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़

Ads

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - July 9, 2024 / 06:04 PM IST,
    Updated On - July 9, 2024 / 06:04 PM IST

जम्मू, नौ जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जब घड़ी भगवा जंगल में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया तो मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी।

उन्होंने बताया कि और विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश