आरिफ को देख चहकने लगा पिंजरे में बंद सारस, हुआ बेचैन, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Ads

Arif Gurjar Video :  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रहने वाले आरिफ गुर्जर और सारस के बीच के दोस्ती के वीडियो सभी लोगों ने देखा ही होगा।

  •  
  • Publish Date - April 11, 2023 / 02:35 PM IST,
    Updated On - April 11, 2023 / 02:35 PM IST

लखनऊ : Arif Gurjar Video :  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रहने वाले आरिफ गुर्जर और सारस के बीच के दोस्ती के वीडियो सभी लोगों ने देखा ही होगा। इन दोनों के बिछड़ने का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। वहीं एक बार फिर आरिफ अपने सारस दोस्त से मिलने कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे। सारस का क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को चिड़ियाघर में जाने की इजाजत दी गई थी।

जैसे ही आरिफ आज बाड़े के पास पहुंचे तो सारस खुशी से चहकने लगा। वह बेचैन दिखा। आरिफ ने सारस को उड़ने के लिए कहा तो वह बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा। आरिफ और सारस के बीच कुछ मिनट की मुलाकात कराई गई। कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन अभी सारस को बाड़े में ही रखेगा और उसके हाव-भाव की निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले विंध्य प्रदेश की मांग तेज, आखिर क्या हैं BJP विधायक नारायण त्रिपाठी के मंसूबे 

चिड़ियाघर लाया गया था सारस

Arif Gurjar Video :   उत्तर प्रदेश में अमेठी के रहने वाले आरिफ के दोस्त सारस पक्षी को वन विभाग ने कानपुर के चिड़ियाघर में भेज दिया था। बता दें कि वन विभाग ने सारस को आरिफ के यहां से पकड़ा था, इसके बाद उसे रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार ले जाया गया था और कानपुर के चिड़ियाघर में सारस को 15 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा गया था।

कैसे आरिफ का दोस्त बना सारस

बता दें कि अमेठी के आरिफ खान गुर्जर ने घायल सारस की देखभाल की थी, जिसके बाद आरिफ के साथ सारस रहने लगा था। सारस महीनों तक अमेठी के मांडखा गांव में आरिफ के साथ ‘परिवार के सदस्य’ की तरह रहा. इसी बीच अखिलेश यादव भी अमेठी पहुंचे और आरिफ-सारस से मिले थे. इसके बाद वन विभाग की टीम एक्टिव हुई और कार्रवाई शुरू हुई। वन अधिकारियों ने आरिफ से सारस को लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी अभयारण्य में पहुंचा दिया. आधिकारियों ने कहा था कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि सारस अपने ‘प्राकृतिक वातावरण’ में रह सके। रायबरेली के बाद सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में पहुंचा दिया गया था।

यह भी पढ़ें : धर्म की नाव पर सवार, कांग्रेस की लगेगी नैया पार, पार्टी को पुजारियों का सहारा 

वन विभाग ने आरिफ को भेजा था नोटिस

Arif Gurjar Video :   इसी बीच वन विभाग के अधिकारियों ने आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और नोटिस जारी किया है। हालांकि, अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले को बंद कर देगी और उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगी, क्योंकि उसने सिर्फ एक घायल पक्षी की मदद की थी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें