वरिष्ठ सेना अधिकारी ने जम्मू कश्मीर के राजौरी, रियासी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Ads

वरिष्ठ सेना अधिकारी ने जम्मू कश्मीर के राजौरी, रियासी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - February 27, 2023 / 10:50 PM IST,
    Updated On - February 27, 2023 / 10:50 PM IST

राजौरी/जम्मू, 27 फरवरी (भाषा) सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी और रियासी जिलों में सुरक्षा स्थिति तथा अभियानगत पहलुओं की सोमवार को समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने रियासी में माहौर एवं मनियारवाला इलाकों और राजौरी के बुढाल में समोते का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल जैन को फील्ड ऑफिसर ने भीतरी इलाकों में वर्तमान सुरक्षा स्थिति और अभियानगत पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जीओसी ने विभिन्न चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने में सभी कर्मियों की पेशेवर क्षमता की सराहना की।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल