भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज अंबाला कैंट से विधानसभा चुनाव जीते

Ads

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज अंबाला कैंट से विधानसभा चुनाव जीते

  •  
  • Publish Date - October 8, 2024 / 06:13 PM IST,
    Updated On - October 8, 2024 / 06:13 PM IST

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है।

राज्य के पूर्व गृह मंत्री ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 7,277 मतों के अंतर से हराया।

विज ने अंबाला कैंट विधानसभा सीट से सातवीं बार जीत हासिल की है।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिये मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

भाषा शुभम दिलीप

दिलीप