23 सितंबर : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग में युद्ध विराम की घोषणा

Ads

23 सितंबर : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग में युद्ध विराम की घोषणा

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 07:11 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 07:11 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई। वर्ष 1965 में भी ऐसा ही हुआ, दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर के दिन युद्ध विराम हुआ।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1739 : रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1857 : रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान के कारण लापता, 826 लोगों की मौत।

1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे ऑडियोफोन नाम दिया गया।

1929 : बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई। यह शारदा कानून के नाम से जाना गया।

1955 : पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1965 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्ध विराम की घोषणा।

1976 : अंतरिक्ष यान सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।

2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2020 : भारतीय संसद ने जम्मू कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान था।

2024: अंतरिक्ष स्टेशन से दो रूसी और एक अमेरिकी नागरिक को लेकर कैप्सूल पृथ्वी पर लौटा।

2025 : गायक जुबिन गर्ग का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश

ताजा खबर