नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद से देश की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर कई सवाल दागे हैं। इन सवालों पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। नकवी ने कहा है कि चोट आतंकवादी और पाकिस्तान को लगी है तो चीख कांग्रेस की क्यों निकल रही है।
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi: Chot jo hai vo aatankawaadi aur Pakistan ko lagi hai, cheekh Congress ki nikal rahi hai. Ek taraf Pakistan sawaal puuch raha hai, dusri taraf Congress saboot maang rahi hai. Ye Congress aur Pakistan ki jo jugalbandi hai vo ajeeb baat hai. pic.twitter.com/GoqOO5InxU
— ANI (@ANI) March 4, 2019
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘चोट आतंकवादी और पाकिस्तान को लगी है, चीख कांग्रेस की निकल रही है।’ उन्होंने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान सवाल पूछ रहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस सबूत मांग रही है। ये कांग्रेस और पाकिस्तान की जो जुगलबंदी है, वो अजीब बात है।
बता दें कि रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बालाकोट में हुए एयर स्ट्राइक पर कहा था कि मैं वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई पर सवाल नहीं उठा रहा हूं, लेकिन यह तकनीक का जमाना है। आज के वक्त में सैटेलाइट पिक्चर्स संभव हैं। जैसे अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ किए गए ऑपरेशन के सबूत दुनिया को दिए थे, उसी तरह भारत सरकार को भी वायुसेना की एयर स्ट्राइक के सबूत देने चाहिए और सबूत मांगने वालों का मुंह बंद कर देना चाहिए।
Read More: एयर स्ट्राइक पर बढ़ी सियासत, चिदंबरम ने कहा- सरकार पर भरोसा, लेकिन सबूत?
वहीं, इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बालाकोट पर वायुसेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।