आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
Modified Date: June 12, 2023 / 02:26 pm IST
Published Date: June 12, 2023 2:26 pm IST

राजामहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश), 12 जून (भाषा) पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार तड़के राजमार्ग पर एक कार के सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि नल्लाचारला गांव में कार राजमार्ग से गुजर रही थी तभी वह सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के आठ लोग हैदराबाद से गृह प्रवेश समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना अनंतापल्ली गांव की सीमा के भीतर हुई जब एक कार सड़क से नीचे उतर गयी और उसके किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गयी।

रेड्डी ने बताया कि आठ माह के बच्चे के अलावा पांच महिलाओं और दो पुरुषों की हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में बचे एकमात्र व्यक्ति (26) का राजामहेंद्रवरम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में