करोड़ों रुपए के आभूषण चोरी करने के मामले में सात लोग गिरफ्तार

Ads

करोड़ों रुपए के आभूषण चोरी करने के मामले में सात लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 16, 2021 / 08:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव में एक दुकान से करोड़ों रुपये के जेवरात लूटने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि लूट में शामिल आरोपियों की पहचान शंकर, सूरज, सलीम पीटू शेख और राहुल के तौर पर हुई है। पांचों ने जेवर मीतू शेख और सानू रहमान को बेच दिए थे। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हथियारों से लैस नकाबपोश सात लोग एक कार से आए और सुरक्षा गार्ड को पकड़ लिया और उससे बंदूक से धमकाया डराया।

पुलिस के मुताबिक, वे दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और 6.9 किलोग्राम आभूषण लेकर फरार हो गए।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर से खुफिया जानकारी इकट्ठा कर सात आरोपियों को पकड़ लिया गया है और करोड़ों रुपये के जेवरात के साथ-साथ अपराध में शामिल गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

भाषा

नोमान नेत्रपाल शोभना

शोभना