छज्जा टूटने से सात महिलाएं कुंड में जा गिरी, दो की मौत पांच अन्य घायल

Ads

छज्जा टूटने से सात महिलाएं कुंड में जा गिरी, दो की मौत पांच अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - September 7, 2022 / 07:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

उदयपुर, छह सितम्बर (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के धान मंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को छज्जा टूटने से उस पर खडी सात महिलाएं पानी के कुंड में जा गिरी जिससे इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गयी ।

थानाधिकारी गोपाल चंदेल ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब एकादशी के मौके पर सात महिलाएं बाई राज कुंड पर परिक्रमा कर रही थी। उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान जब महिलाएं छज्जे से निकल रही थी तभी यह अचानक टूट गया जिससे सातों महिलाएं कुंड में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि पांचों घायल महिलाओं को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं ।

उन्होंने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान विमला देवी (70) और सज्जन कंवर (35) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन

रंजन