नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) रेल अवसंरचना परियोजनाओं के एक व्यापक समूह को मंजूरी दी गई है, जिसका उद्देश्य देश भर में भीड़भाड़ को खत्म करना, लाइन क्षमता बढ़ाना, सुरक्षा प्रणालियों में सुधार करना और यात्रियों तथा माल की आवाजाही को तेज व अधिक विश्वसनीय बनाना है। रेल मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रेल मंत्रालय की ओर से मीडिया में जारी एक बयान में कहा गया है कि इन स्वीकृतियों में दक्षिणी, उत्तरी और दक्षिण-पूर्व रेलवे शामिल हैं, जिनमें लाइन दोहरीकरण, तीसरी और चौथी लाइन, बाईपास कॉरिडोर और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली शामिल हैं।
बयान में कहा गया, ‘‘झारखंड में बारबेंडा-दमरुघुतु दोहरीकरण और दमरुघुतु-बोकारो स्टील सिटी की तीसरी और चौथी लाइनें दक्षिण-पूर्व रेलवे के अंतर्गत प्रमुख क्षमता विस्तार परियोजनाएं हैं तथा भारत के ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर की आधारशिला हैं।’’
भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप