शाह ने पुण्यतिथि पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी, उनकी ‘मूल्य आधारित राजनीति’ की सराहना की

Ads

शाह ने पुण्यतिथि पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी, उनकी ‘मूल्य आधारित राजनीति’ की सराहना की

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 01:28 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 01:28 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने पहली बार ‘अंत्योदय’ और सुशासन की परिकल्पना को धरातल पर उतारकर वास्तविकता में बदला।

शाह ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘अटल जी ऐसे राष्ट्रभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया।’’

उन्होंने कहा, “एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षणों और कारगिल युद्ध के जरिए पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित कराया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने पहली बार ‘अंत्योदय’ और सुशासन की परिकल्पना को धरातल पर साकार किया।”

शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व हमेशा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में हुआ था और 16 अगस्त, 2018 को नयी दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

उनके कार्यकाल में देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण और पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में विजय जैसी उपलब्धियां हासिल कीं।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल