शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की समीक्षा की

Ads

शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 01:01 AM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 01:01 AM IST

(तस्वीरों के साथ)

अहमदाबाद, 28 मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और प्रस्तावित ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘(नरेन्द्र) मोदी सरकार भारत में विश्वस्तरीय बुनियादी खेल अवसंरचनाओं और अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार कर रही है। अहमदाबाद में प्रस्तावित विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए वैश्विक मानकों के अनुरूप खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज अहमदाबाद में बुनियादी खेल अवसंरचनाओं एवं संबंधित परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठकें कीं।’

अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और इसने 2036 ओलंपिक के लिए भी आधिकारिक तौर पर अपनी दावेदारी पेश की है।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश