O Romeo Box Office Collection: शाहिद की O’Romeo ने संडे को हिलाया बॉक्स ऑफिस, की इतने करोड़ रुपए की कमाई, IND vs SA T20 मैच का फिल्म के कलेक्शन पर नहीं पड़ा असर
O Romeo Box Office Collection: शाहिद की O'Romeo ने संडे को हिलाया बॉक्स ऑफिस, की इतने करोड़ रुपए की कमाई, IND vs SA T20 मैच का फिल्म के कलेक्शन पर नहीं पड़ा असर
O Romeo Box Office Collection | Photo Credit: IBC24
- ‘ओ रोमियो’ ने विश्वभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
- घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 76.60 करोड़ रुपये कमाए
- टी20 वर्ल्ड कप मैच के बावजूद फिल्म की कमाई पर असर नहीं पड़ा
नयी दिल्ली: O Romeo Box Office Collection शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने विश्व भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई और ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा इसका निर्माण किया गया।
O Romeo Box Office Collection इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म के एक पोस्टर के साथ एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर फिल्म ने 100.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 76.60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कहानी मुंबई के गैंगस्टर हसीन उस्तरा (शाहिद कपूर) की अफशा (तृप्ति डिमरी) नाम की महिला से प्रेम संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।
टी20 वर्ल्ड कप मैच का नहीं पड़ा असर
बीते रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप मैच (India vs South Africa T20 Worldcup Match) का भी शाहिद कपूर की फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा। इसने 10वें दिन शानदार कमाई के साथ दुनिया भर में सेंचुरी मार दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vishnu Ka Sushasan: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक, तस्कर पहुंचेंगे सलाखों के पीछे, साय सरकार ने किया एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन
- Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
- Keshkal News: सड़क पर उड़े धूल के गुबार तो एक्शन में आया प्रशासन, NH विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब

Facebook


