Agra Police Student Marpeet: दरोगा जी तो बेरहम निकले..! थर्ड डिग्री के नाम पर नाबालिग के साथ की हैवानियत, उससे भी मन नहीं भरा तो-सुजा दिया शरीर का ये अंग

Agra Police Student Marpeet: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से पुलिस बर्बरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां हाईस्कूल के एक नाबालिग छात्र को चौकी पर कथित रूप से थर्ड डिग्री दी गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने छात्र को इतना पीटा कि उसका दाहिना हाथ टूट गया, जिसके कारण वह इस साल की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने से वंचित हो गया।

Agra Police Student Marpeet: दरोगा जी तो बेरहम निकले..! थर्ड डिग्री के नाम पर नाबालिग के साथ की हैवानियत, उससे भी मन नहीं भरा तो-सुजा दिया शरीर का ये अंग

police agra/ image source: PRIYASINGH X HANDLE

Modified Date: February 23, 2026 / 02:35 pm IST
Published Date: February 23, 2026 2:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आगरा में पुलिस पर आरोप
  • नाबालिग छात्र पर पिटाई
  • दाहिना हाथ टूटा, परीक्षा छूटी

Agra Police Student Marpeet: आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से पुलिस बर्बरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां हाईस्कूल के एक नाबालिग छात्र को चौकी पर कथित रूप से थर्ड डिग्री दी गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने छात्र को इतना पीटा कि उसका दाहिना हाथ टूट गया, जिसके कारण वह इस साल की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने से वंचित हो गया। घटना के बाद परिवार में भारी आक्रोश है। शिकायत मिलने पर डीसीपी पश्चिमी ने दोनों आरोपी दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मेडिकल जांच के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Agra Police Brutality: यह है पूरा मामला ?

मामला किरावली थाना क्षेत्र की मिढ़ाकुर चौकी अंतर्गत नानपुर गांव का है। पीड़ित छात्र करन के चाचा बबलू के अनुसार, 18 फरवरी की दोपहर करन स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा की स्कीम देखकर घर लौटा था। उसी समय चौकी प्रभारी ईशांत और दरोगा अनुराग घर पहुंचे और आरोप लगाया कि करन और उनके बेटे रोहित ने स्कूल में एक छात्र से मारपीट की है। पुलिस दोनों किशोरों को चौकी ले गई, जहां उनके पिता नरेंद्र कुमार भी पहुंचे। बाद में दूसरे पक्ष ने रोहित के घटना में शामिल न होने की बात कही, जिस पर उसे छोड़ दिया गया, लेकिन करन को चौकी में ही रोक लिया गया।

Police Thana Violence: परिजनों ने लगाए आरोप

परिजनों का आरोप है कि चौकी पर करन को छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की गई। रकम देने में असमर्थता जताने पर पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से करन को दूसरे पक्ष के सामने डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। शाम करीब 7:30 बजे उसे छोड़ा गया। घर पहुंचने पर करन पूरी रात दर्द से कराहता रहा और उसके हाथ में सूजन बढ़ती गई। अगले दिन डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि दाहिने हाथ की हड्डी टूट चुकी है। हाथ में गंभीर चोट और फ्रैक्चर के कारण करन इस वर्ष की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने में असमर्थ हो गया है, जिससे उसके भविष्य पर भी संकट खड़ा हो गया है।

घटना की शिकायत लेकर परिजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच एसीपी किरावली शैलेंद्र सिंह को सौंपी गई है। छात्र की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि मारपीट और गंभीर चोट के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल छात्र उपचाराधीन है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।