Delhi Bomb Threat: ईमेल पढ़ते ही विधानसभा अध्यक्ष के उड़ गए होश, सदन छोड़कर भागे भाजपा-कांग्रेस के विधायक, जानिए क्या था ईमेल में

Delhi Bomb Threat: ईमेल पढ़ते ही विधानसभा अध्यक्ष के उड़ गए होश, सदन छोड़कर भागे भाजपा-कांग्रेस के विधायक, जानिए क्या था ईमेल में

Delhi Bomb Threat: ईमेल पढ़ते ही विधानसभा अध्यक्ष के उड़ गए होश, सदन छोड़कर भागे भाजपा-कांग्रेस के विधायक, जानिए क्या था ईमेल में

Delhi Bomb Threat | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 23, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: February 23, 2026 1:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली विधानसभा और लाल किला को ईमेल से बम धमकी मिली
  • दो स्कूलों को भी धमकी मिली, एहतियातन खाली कराया गया
  • पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, साइबर प्रकोष्ठ जांच में जुटा

नई दिल्ली: Delhi Bomb Threat देश की राजधानी दिल्ली में बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन मिल रही धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली की विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष का ई मेल के द्वारा धमकी मिली है। इस मैसेज के बाद पूरे विधानसभा परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट हो गई है और तलाशी अभियान शुरू कर दी है।

Delhi Vidhan Sabha Bomb Threat इसके अलावा ऐतिहासिक धरोहर लाल किला को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। दोनों जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

दो स्कूलों को भी मिली धमकी

आपको बता दें कि इसके अलावा दिल्ली के दो स्कूलों को भी धम​की मिली है। पुलिस के अनुसार, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूल के प्रशासन ने सुबह अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।’’ सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं।

छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’ उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।