Ladli Behna Yojana: नहीं..नहीं..नहीं..! लाड़ली बहना योजना पर विधानसभा में सरकार का तिहरा इनकार, नए नाम नहीं जोड़े जाएंगे, इन सवालों पर भी कहा-नहीं…
Ladli Behna Yojana: क्या योजना की राशि बढ़ाई जाएगी, क्या योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे। तो इसका जवाब सरकार ने विधानसभा में जवाब दिया है। चलिए बताते हैं सरकार का क्या कहा है...
ladli behna yojana/ image source: IBC24
- नए नाम जोड़ने से इनकार
- राशि बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं
- आयु सीमा बदलाव नहीं होगा
Ladli Behana Yojana: भोपाल: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर कई कयास लगाए जाते हैं। कभी विपक्ष दावा करती थी की यह योजना बंद होने वाली है। वहीं, सरकार ने योजना में मिलने वाली राशी को बढ़ाकर सिर्फ लाड़ली बहनों को खुशखबरी नहीं दी बल्कि विपक्ष के दावों पर पूर्णविराम भी लगा दिया। पर अभी भी सवाल है की, क्या योजना की राशि बढ़ाई जाएगी, क्या योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे। तो इसका जवाब सरकार ने विधानसभा में जवाब दिया है। चलिए बताते हैं सरकार का क्या कहा है…
लाडली बहनों के नए पंजीकरण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, राशि को १५०० से बढ़ाकर ३००० करने का भी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है! विधानसभा में सरकार का जवाब…
बीजेपी ने ‘घोषणापत्र को vachanpatr”’ कहा था… pic.twitter.com/0aZ5i6kbUB— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) February 23, 2026
योजना में नहीं जोड़े जाएंगे नए नाम
श्रीमहेश परमार के सवाल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जवाब दिया है। योजना को लेकर यह-यह सवाल पूछे गए
- (क) प्रदेश में वंचित लाडली बहिनों को लाभांवित करने हेतु नए पंजीयन कब शुरू किए जमा रुपए की राशि को बढ़ाकर 3000
(ख) बहिनों की 1250 रुपए की राशि हेतु बजट कब बढ़ाया जावेगा - (ग) लाडली बहिनों को इस अनुपूरक बजट में नई बहिनों को जोडने एवं 3000 रुपए राणि प्रदान करने की क्या योजना हैं? बतावे।
- (घ) क्या लाडली बहिना योजना में ज्यादा से ज्यादा लाभ बहिनों को देने के लिए सरकार उम्म का दायरा 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष करने का प्रावधान कब लागू करेगी? यदि हां तो कब तक?
- (इ) क्या लाइली बहिना योजना में ज्यादा से ज्यादा लाग बहिनों को देने के लिए सरकार उम्र का दायरा 60 वर्ष से बढाकर आजीवन करने का प्रावधान कद लागू करेगी? यदि हां तो कब तक?
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दिए ये जवाब
सवाल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने यह जवाब दिया है।
- (क) से (ग) वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
- (घ) योजना अंतर्गत आयु सीमा घटाने संबंधी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, अतः शेष का प्रश्न नहीं।
- (ड.) वर्तमान में आयु सीमा बढ़ाने संबंधी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, अतः शेष का प्रश्न नहीं।
बता दे कि इस योजना में पहले 1250 रुपए दिए जाते थे, लेकिन नवंबर 2025 से 250 रुपए बढ़ाकर 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद राज्य सरकार पर हर माह 300 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय भार बढ़ा है। अक्टूबर 2025 तक 1500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि योजना में एक साथ ट्रांसफर होती थी, जो दिसंबर 2025 में 1850 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंच गई थी।
लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम ऐसे देखें (Ladli Behna Yojana Installment)
- आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अपना मोबाइल नंबर और OTP का यूज करके लॉग इन करना होगा।
- आपको होम पेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड डालें।
- इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- यहां आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vishnu Ka Sushasan: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक, तस्कर पहुंचेंगे सलाखों के पीछे, साय सरकार ने किया एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन
- Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
- Keshkal News: सड़क पर उड़े धूल के गुबार तो एक्शन में आया प्रशासन, NH विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब
- Bismil Ki Mehfil Raipur: “बिस्मिल की महफिल” खत्म होते ही राजधानी में फूटा बवाल, महज इस बात को लेकर बेकाबू हुआ युवकों का गुस्सा, हुई ऐसी लड़ाई… कि पहुंची भारी पुलिस फोर्स
- BJP Leader Sukhbir Singh: पहले कंबल दिया… फिर नाम पूछकर छीन लिया! BJP के दिग्गज नेता का शर्मनाक रवैया, मुस्लिम महिलाओं को… वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
- Mukul Roy Died: पूर्व रेल मंत्री का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Facebook


