Seoni Ration Shop Viral Video: ‘ज्यादा हीरोइन मत बनो, रात के 10 बजे… ‘, राशन दुकान में महिलाओं के साथ संचालक का शर्मनाक करतूत, वीडियो हुआ वायरल
Seoni Ration Shop Viral Video: ‘ज्यादा हीरोइन मत बनो, रात के 10 बजे... ', राशन दुकान में महिलाओं के साथ संचालक का शर्मनाक करतूत, वीडियो हुआ वायरल
Seoni Ration Shop Viral Video/Image Source: IBC24
- राशन दुकान में महिलाओं से अभद्रता
- महिलाओं के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
- सिवनी में लोगों ने जताया गुस्सा
सिवनी: Seoni Ration Shop Viral Video: सिवनी जिले के आमाकोला (कान्हीवाड़ा) स्थित शासकीय राशन दुकान में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
राशन दुकान में महिलाओं के साथ अभद्रता (Seoni Ration Shop News)
Seoni Ration Shop Viral Video: क्षेत्रीय जनपद सदस्य बब्लेश ठाकुर ने इस मामले में उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, यह राशन दुकान सिवनी के एक महिला स्वसहायता समूह को आवंटित की गई है। महिला स्वसहायता समूह की आड़ में सिवनी निवासी एक व्यक्ति दुकान का संचालन करता है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल (Seoni Viral Video)
Seoni Ration Shop Viral Video: शिकायत में आरोप है कि उसने राशन लेने गई महिलाओं के साथ अभद्रता की। जनपद सदस्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई का अनुरोध किया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ने मामले को और सुर्खियों में ला दिया है।
यह भी पढ़ें
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की असली वजह क्या? सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल?
- इन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Facebook


