शैली ओबेरॉय ने दिल्ली के महापौर चुनाव में जीत हासिल की: आप का दावा
शैली ओबेरॉय ने दिल्ली के महापौर चुनाव में जीत हासिल की: आप का दावा
नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दावा किया कि आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर का चुनाव जीत लिया है।
मतदान सिविक सेंटर में हुआ।
सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। आप की पहली मेयर शैली ओबेरॉय को भी बहुत-बहुत बधाई।’’
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश
नेत्रपाल

Facebook


