गर्भवती को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हुआ एंबुलेंस चालक, 16 किलोमीटर बांस पर लटकाकर पहुंचाया अस्पताल

Ads

गर्भवती को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हुआ एंबुलेंस चालक, 16 किलोमीटर बांस पर लटकाकर पहुंचाया अस्पताल

  •  
  • Publish Date - July 24, 2017 / 02:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

 

एक बार फिर सोशल मीडिया पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला को 16 किलोमीटर तक बांस में लटकाकर अस्पताल तक का सफर तय किया गया। घटना ओडिशा के कालाहांडी जिले में लांझीगढ़ की है। जहां महिला को पहले सरकारी एंबुलेंस से अस्‍पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में बारिश के कारण पेड़ गिरा हुआ था। इसके बाद एंबुलेंस चालक गर्भवती को बीच रास्‍ते में ही छोड़कर गाड़ी लेकर मौके से चला गया।