कुवैत से ऑक्सीजन टैंकर लेकर मंगलुरु बंदरगाह पहुंचा जहाज

कुवैत से ऑक्सीजन टैंकर लेकर मंगलुरु बंदरगाह पहुंचा जहाज

कुवैत से ऑक्सीजन टैंकर लेकर मंगलुरु बंदरगाह पहुंचा जहाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 25, 2021 7:29 am IST

मंगलुरु, 25 मई (भाषा) कर्नाटक में न्यू मंगलोर पोर्ट ट्रस्ट (एनएमपीटी) को मंगलवार को नौसेना के जहाज आईएनएस शार्दुल से 11 तरलीकृत ऑक्सीजन टैंकर, तरलीकृत ऑक्सीजन के साथ दो सेमी ट्रेलर और 1,200 ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त हुए।

ये उपकरण कुवैत में भारतीय समुदाय सहायता समूह ने भेजे हैं।

यहां इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने यह खेप प्राप्त की।

इस दौरान मंगलुरु पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार, एडीजीपी प्रताप रेड्डी और तटर रक्षक (कर्नाटक) कमांड एस बी वेंकटेश मौजूद थे।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में